भाजपा नेता डॉ. सुब्रह्मण्यम स्वामी (Dr. Subramanian Swamy) ने इस मामले के तहत अदालत में याचिका दायर की थी तथा आरोप लगाया था कि अब बंद हो चुके “नेशनल हेरॉल्ड” (‘National Herald’) समाचार-पत्र का प्रकाशन करने वाली कम्पनी का अधिग्रहण करने के लिए सोनिया गाँधी और राहुल गाँधी ने कथित तौर पर गलत तरीके अपनाए थे। इसके लिए कांग्रेस पार्टी ने कथित तौर पर 90 करोड़ का ऋण प्रदान किया था जो एक राजनीतिक दल के अधिकार क्षेत्र के बाहर है। डॉ. सुब्रह्मण्यम स्वामी ने यह मामला तब दायर किया था जब को पूर्ववर्ती जनता पार्टी के अध्यक्ष थे। उन्होंने दावा किया था कि सोनिया गाँधी और राहुल गाँधी ने “यंग इण्डियन” (‘Young Indian’) नामक एक कम्पनी को गठित किया था जिसने जवाहरलाल नेहरू द्वारा संस्थापित एसोसिएटेट जर्नल्स (Associated Journals) का अधिग्रहण किया था, जो “नेशनल हेरॉल्ड” समाचार-पत्र का प्रकाशन करता था। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस का नेतृत्व करने वाले इन दोनों नेताओं द्वारा किए गए इस अधिग्रहण का मुख्य उद्देश्य दिल्ली के बीचोंबीच स्थित “हेरॉल्ड हाउस” जैसी बेशकीमती इमारत को कौड़ियों के भाव हासिल करने का था।
Tuesday, 8 December 2015
“नेशनल हेरॉल्ड” समाचार-पत्र

Subscribe to:
Post Comments (Atom)

No comments:
Post a Comment