लम्बी दूरी तक मार करने वाले बराक-8 के इस नौसेना संस्करण का विकास भारतीय नौसेना ने रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (DRDO), इज़राइल की फर्म एल्टा सिस्टम्स (Elta Systems), फ्रांस की राफेल (Rafael) और कुछ अन्य कम्पनियों के साथ मिलकर किया है। इस प्रक्षेपास्त्र का सफल परीक्षण 29 व 30 जनवरी 2015 को अरब सागर में आईएनएस कोलकाता (INS Kolkata) से किया गया। इस पोत से प्रक्षेपित किया जाने पर बराक-8 मिसाइल ने हवा में तेजी से उड़ते निशानों का सही भेदन कर इस परीक्षण को सफल बनाया। इस सफल परीक्षण के चलते भारतीय नौसेना की मिसाइल-रोधी क्षमता (anti-missile defence capability) में अभूतपूर्व वृद्धि हुई है।

No comments:
Post a Comment