यूनानी प्रधानमंत्री एलेक्सिस सिपरस (Alexis Tsipras) प्रधानमंत्री सिपरस ने 20 अगस्त को अपना इस्तीफा राष्ट्रपति प्रोकोपिस पाव्लोपोल्स (Prokopis Pavlopoulos) को सौंप दिया तथा उनसे जल्द से जल्द देश में चुनाव कराने को कहा। अपने इस कदम से वे अपनी सिरीज़ा पार्टी (Syriza Party) में अपने खिलाफ चल रही बगावत को दबाना चाहते हैं जो तबसे शुरू हुई है जबसे यूनान (Greece) ने अपनी अर्थव्यवस्था को बचाने के लिए यूरोपीय देशों के बेल-आउट पैकेज को स्वीकार किया है। उल्लेखनीय है कि देश की आर्थिक प्रणाली को चरमराकर टूटने की स्थिति से बचाने के लिए सिपरस को कर्जदार देशों के कड़वे बेल-आउट पैकेज को स्वीकार करना पड़ा था। हालांकि जनवरी 2015 में वे इसी वादे से देश के प्रधानमंत्री बन कर आए थे कि वे ऐसे पैकेज को देश पर और थोंपने नहीं देंगे। अब उनके इस्तीफे से यूनान में एक बार पुन: राजनीतिक अस्थिरता पैदा हो गई है जबकि देश को इसी दिन से 96 अरब डॉलर के बेल-आउट पैकेज के तहत आर्थिक सहायता मिलनी शुरू हो गई।

No comments:
Post a Comment